“काल है ईसा से ५० साल पूर्व. समूचा गॉल देश रोमन साम्राज्य के कब्जे में आ चुका है. अरे!…समूचा नहीं! एक छोटे-से गाँव में रहने वाले अजेय गॉलवासी अभी भी आक्रान्ताओं का डट के मुकाबला कर रहे हैं. जो रोमन छावनियाँ उस गाँव को घेरे हुए हैं, उनके सैनिकों का जीवन आसान नहीं है…”
ये शब्द फ्रांस में बनी ‘ऐस्ट्रिक्स’ कॉमिक्स के हर अंक के पहले पन्ने पर होते हैं. नये पाठकों को इस काल्पनिक संसार का परिचय देते हैं. कुछ वैसे ही जैसे ‘विक्रम और वेताल’ की हर कड़ी की शुरुआत एक ही दाँव से होती है.